बहराइच। ग्राम पंचायत गैसड़ी के मजरा बंजरिया निवासी जोगेंद्र (21) ने शनिवार को पिता से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में जोगेंद्र को मेडिकल कॉलेज बहराइच लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकोंं की सूचना पर आई मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बलरामपुर जिले के गैसड़ी बंजरिया निवासी बदलू ने बताया कि उनका बेटा जोगेंद्र कुछ काम-धंंधा नहीं करता था। शनिवार को उसको समझाया था और कुछ रोजगार करने की बात कही थी। इससे नाराज होगर जोगेंद्र ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया।
तबीयत बिगड़ने पर उसके विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी हुई, जिसके बाद आनन-फानन उसे बलरामपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि अगर पता होता कि बेटा विषाक्त पदार्थ खा लेगा तो मैं उसे रोजगार के लिए नहीं कहता।