फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंपर्क के दौरान सावित्री बाई फुले का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जागरूक मतदाताओं के बीच प्रत्याशी फंसने लगे हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद सावित्री बाई फुले शंकरपुर बाजार पहुंची।
विज्ञापन


वहां उन्हें मतदाताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। बाजपुर बनकटी में भी मतदाताओं के सवालों में उलझकर सांसद उल्टे पांव लौट गईं। सांसद के विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सांसद सावित्री बाई फुले ने वर्ष 2014 का चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था। इस बार पाला बदल कर कांग्रेस में शामिल हो गईं।

कांग्रेस की ओर से उन्हें टिकट दिया गया। छह मई को मतदान होना है। चुनाव प्रचार शबाब पर है। उसी के तहत गुरुवार देर शाम को सांसद समर्थकों के साथ रिसिया विकासखंड के शंकरपुर बाजार पहुंची।
विज्ञापन


वहां पर कुछ लोगों ने उनका विरोध किया। एक मतदाता ने तो यह भी कहा कि आप भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गईं, हम लोग कहां जाएं।

विकास के मामले पर मतदाताओं ने जमकर घेरा। तू-तू, मैं-मैं के बीच सांसद दूसरे क्षेत्र में उल्टे पांव निकल गईं। इस मौके पर विवाद की सूचना पाकर नानपारा पुलिस भी पहुंची। मामला रफा-दफा हुआ।

उधर, मिहींपुरवा विकासखंड के बाजपुर बनकटी में सांसद के पहुंचने पर महिला मतदाताओं ने उन्हें सवालों से घेर लिया। सांसद चारपाई पर बैठकर बात करने लगी तो महिलाओं ने उन्हें नीचे बैठा लिया।
विज्ञापन


रिसीव नहीं किया कॉल
सांसद सावित्री बाई के विरोध के मामले में उनका पक्ष जानने के लिए कई बार कॉल की गई, लेकिन सांसद ने फोन रिसीव नहीं किया। उनके दूसरे नंबर पर कॉल करने पर पीए ने कॉल रिसीव की। उन्होंने कहा कि सांसद व्यस्त हैं, बाद में बात करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें