फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फखरपुर में आज से ठप रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गर्मी में बिजली कटौती से निजात दिलाने के लिए उपकेंद्रों पर स्थापित ट्रांसफार्मरों की क्षमता को दोगुना किया जा रहा है। उसी के तहत फखरपुर उपकेंद्र में लगे पांच एंपियर के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए शनिवार से बिजली कटौती रहेगी। 24 घंटे बाद फखरपुर क्षेत्र में पुन: बिजली आएगी। इस दौरान लगभग दो लाख की आबादी बिजली, पानी के लिए परेशान रहेगी।

गर्मी में लो वोल्टेज व बिजली कटौती से निजात दिलाने के लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरू किया गया है। फखरपुर पावर हाउस के अवर अभियंता विजय कुमार तिवारी ने बताया कि उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के लिए शनिवार से बिजली कटौती रहेगी।

कटौती के दौरान उपकेंद्र में स्थापित पांच एंपियर के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 10 एंपियर का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। इस दौरान 24 घंटे बिजली कटौती रहेगी।
विज्ञापन


एसएसओ आशीष पांडेय ने बताया कि अधिक भार का ट्रांसफार्मर स्थापित होने से क्षेत्र के लोगों को बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।

कटौती होने से फखरपुर उपकेंद्र से जुड़े बौंडी, रामगढ़ी, खैरा बाजार, जैता बाजार, बेड़नापुर, टिकोरामोड़, कीर्तनपुर, गजाधरपुर, फखरपुर व माधौपुर की बिजली बाधित रहेगी। इस दौरान दो लाख से अधिक लोगों को बिजली, पानी के लिए तरसना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें