बिना परमिट के चल रहे 13 वाहनों का चालान
नवाबगंज (बहराइच)। नवाबगंज क्षेत्र से जिले व जिले के बाहर आने जाने वाले वाहनों के संचालन की अरसे से शिकायतें मिल रही थीं। इस पर मंगलवार को एआरटीओ की टीम ने अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान बिना परमिट के संचालित 13 वाहनों को सीज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
नवाबगंज क्षेत्र में बिना परमिट के वाल्वो बस व अन्य निजी भारवाहनों के संचालन की शिकायतें हो रही थीलं। इस पर मंगलवार को एआरटीओ कैलाश नाथ सिंह ने नवाबगंज क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिना परमिट के एकसाल से नवाबगंज-दिल्ली के बीच संचालित वॉल्वो बस संख्या यूपी 15 सीटी 7354को चेक किया। बस में दिल्ली जा रहे 43 यात्री सवार मिले। चालक परमिट नहीं दिखा सका। इस पर बस को सीज कर थाने के सुपुर्द किया गया। इसके अलावा बिना परमिट के व लोडिंग के अवैध रूप से संचालित तीन पिकअप वाहन, एक स्कूल बैन समेत 13 वाहनों का चालान कर सीजर की कार्रवाई की गई।