फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष से अनुपस्थित शिक्षिका के निलंबन की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल से गैरहाजिर शिक्षिका के निलंबन की संस्तुति
विज्ञापन

कैसरगंज (बहराइच)। प्राथमिक विद्यालय गोडहिया नंबर तीन में सहायक अध्यापिका के रूप में तैनात सीमा वर्मा दो साल से विद्यालय नहीं आ रही हैं। मंगलवार को बीईओ ने स्कूल का मुआयना किया तो इसका खुलासा हुआ। इस पर बीईओ ने शिक्षिका के निलंबन की संस्तुति करते हुए नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय गोडहिया नंबर तीन का औचक निरीक्षण किया। तो यहां पर तैनात शिक्षक सुरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि सहायक अध्यापिका सीमा वर्मा सहयोगी के रूप में तैनात हैं। वह 02 मई 2015 से विद्यालय नहीं आ रही हैं। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार ने बीएसए को मामले से अवगत कराते हुए सहायक अध्यापिका सीमा वर्मा के निलंबन की संस्तुति की है। बीईओ ने बताया कि मामले में शिक्षिका की ओर से कोई जानकारी भी नहीं दी गई है। उन्हें नोटिस जारी की जाएगी, इसके बाद भी अगर शिक्षिका ने लापरवाही की तो सेवा समाप्ति की जाएगी। बीईओ ने बताया कि मंगलवार को कई स्कूलों का मुआयना किया गया। जहां भी खामियां मिलीं उन्हें सुधार करने का निर्देश दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था से संबंधित शिकायत उनके मोबाइल नंबर 8765958885 पर भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें