फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 हजार किसानों को नहीं मिली पीएम सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना कॉल में बढ़ी दुश्वारियोें के बीच केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही पीएम किसान सम्मान निधि से कई किसानों के चेहरे पर मुस्कान आई, तो हजारों काश्तकारों के चेहरे आज तक नहीं खिल सके। जिले में लगभग 51 हजार किसान पीएम सम्मान निधि से वंचित हैं। विभागीय कर्मचारी इन किसानों का डाटा सुधारने में तेजी से जुटे हुए हैं। जिले की तहसीलों में आठ हजार से अधिक किसानों का डाटा पेंडिंग हैं, जिसके चलते अभी तक किसानों का डाटा भारत सरकार को भेजा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते लॉकडाउन ने किसानों व मजदूरों की कमर तोड़ दी। रोजगार खत्म होने से वह बेरोजगार हो गए। वहीं, किसानों को साल में छह हजार रुपये देने की गूंज तो बहुत हुई, लेकिन अब भी सबसे हाशिए पर खड़े तमाम किसान सरकार की योजना की लापरवाही के शिकार हैं। पीएम किसान सम्मान निधि में जिले में पांच लाख 22 हजार 655 किसान पंजीकृत हैं।
इनमें से भारत सरकार ने चार लाख 60 हजार 115 किसानों का डाटा स्वीकार कर लिया है। चार लाख 57 हजार 185 किसानों को पीएम सम्मान निधि का लाभ मिल चुका है। त्रुटियों के कारण आज भी जिले में 51 हजार 63 किसान सरकार की योजना से वंचित है। आठ हजार 465 किसानों का डाटा तहसीलों पर पेंडिंग है। विभाग वंचित किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए जुटा हुआ है।
विज्ञापन

छह किस्तों में मिला किसानों को लाभ
पहली किश्त - 4,57,185
दूसरी किश्त - 4,42,701
तीसरी किश्त- 4,23,262
चौथी किश्त- 3,48,774
पांचवी किश्त- 2,86,019
छठी किश्त - 2,08,745
इसलिए वंचित हैं किसान
जिले में 51 हजार 63 किसान योजना के तहत मिलने वाले लाभ से वंचित हैं। वंचित किसानों के बैंक व आधार कार्ड में नंबर गलत होना या बैंक का नाम व आईएफसी कोड न मिलने के कारण किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। डाटा सुधारकर लखनऊ भेजने में विभाग जुटा हुआ है।
वेरीफाई कराने में लटक रहीं फाइलें
महसी के रेहुवा मंसूर गांव निवासी सहदेव व सहजराम बताते हैं कि पंजीकरण के बाद सारे कागज जमा करवा दिए गए हैं, लेकिन अभी तक ब्लॉक प्रभारी व तहसील में वेरीफाई करने को लेकर फाइलें लटकी हुई हैं। महीनों से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नही है।
सभी किसानों को दिलाया जाएगा लाभ
जिन किसानों की त्रु़टि के कारण पीएम सम्मान निधि नहीं आ रही है। उनका डाटा सही करवा कर लखनऊ भेजवाया जा रहा है। सभी किसानों का डाटा मिलने के बाद मेल से भेजकर सही करवाने का कार्य चल रहा है। सभी किसानों को लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. आर के सिंह, उप निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें