फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महिला सिपाही के क्रेडिट कार्ड से 50 हजार उड़ाए

Mon, 24 Feb 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जरवलरोड थाने में तैनात महिला सिपाही के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठग ने 50 हजार की खरीदारी कर ली। जब उनके मोबाइल पर रुपये ड्यू होने का मैसेज आया तो मामले की जानकारी हुई। पीड़िता ने साइबर थाने में शिकायत की।
विज्ञापन


जरवलरोड थाने में तैनात सिपाही अनुराधा सिंह ने साइबर थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट से उन्होंने न तो कोई खरीदारी की और न ही कोई लेनदेन। इसके बावजूद 16 फरवरी को शाम 4:02 बजे उनके मोबाइल पर 50 हजार रुपये ड्यू होने का मैसेज आया। उन्होंने बैंक से जानकारी की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें