फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 50 बसें गोंडा भेजीं, यात्री करते रहे इंतजार

Sat, 28 Nov 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गोंडा में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पहुंचाने के लिए शुक्रवार को बहराइच डिपो की 50 बसें भेज दी गईं। इससे स्थानीय बस सेवा प्रभावित हो गई। लखनऊ, कानपुर, अयोध्या और बलरामपुर जाने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बसों की कमी का फायदा उठाकर निजी वाहन संचालकों ने मनमाना किराया वसूला।
विज्ञापन


बहराइच डिपो में कुल 113 बसें हैं। इनमें से 50 बसें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में भेजे जाने से परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई। यात्री रोडवेज परिसर और आसपास बसों का इंतजार करते रहे। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को हुई।

लखनऊ जाने वाले राजेश कुमार ने बताया कि जरूरी काम से जाना था, लेकिन काफी देर तक बस नहीं मिली। कानपुर जा रहे मो. आसिफ ने कहा कि बसों की कमी से समय बर्बाद हुआ। अयोध्या जा रहीं रेखा देवी को बच्चों के साथ डेढ़ घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


बलरामपुर निवासी सुनीता वर्मा और गोंडा जाने वाले रामकुमार ने भी परेशानी बताई। रामकुमार ने कहा कि मजबूरी में निजी वाहन से जाना पड़ा और अधिक किराया देना पड़ा।


निजी वाहन चालकों की रही चांदी
बसों की कमी के चलते निजी वाहन चालक रोडवेज परिसर के पास सवारियां भरते नजर आए। यात्रियों का आरोप है कि मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे मनमाना किराया वसूला गया।

-
दूसरे डिपो की बसों से मिली राहत
कार्यक्रम के लिए 50 बसें गोंडा भेजी गई थीं। इससे यात्रियों को कुछ असुविधा हुई, लेकिन दूसरे डिपो की बसों से आवागमन जारी रहा। कार्यक्रम से बसों के देर शाम लौटने के बाद व्यवस्था सामान्य हो गई।
विज्ञापन

-ज्ञानचंद, एआरएम, बहराइच डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें