पयागपुर। गुलहरिया गांव निवासी दामोदर गुप्ता (49) शुक्रवार सुबह अपने खेत गए थे। वहां से वापस घर आने पर उन्हें उल्टी हुई और तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके भतीजे मयंकर ने बताया कि चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दे दी है।