फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में 49 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट मेें 49 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें विशेश्वरगंज का युवक भी शामिल है। वहीं, तेजवापुर में कुल 12 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शहर क्षेत्र के मरीजों को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में 49 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। तेजवापुर विकास खंड में 12 लोग संक्रमित मिले। इनमें एक संक्रमित को एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे मरीज को कोविड अस्पताल रिसिया पहुंचाया गया है।
वहीं 10 लोग होम आइसोलेट हैं। विशेश्वरगंज के सीएचसी अधीक्षक डॉ. उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि दो कोरोना पॉजिटिव रोगी मिले। इनमें एक युवक लखनऊ पीजीआई में भर्ती है, जबकि बाजार निवासी ग्रामीण को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चरदा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि विशुनापुर गांव निवासी एक ग्रामीण एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव निकला है। उसे कोविड अस्पताल पहुंचाया गया है। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि कुल 49 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शहर क्षेत्र के संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें