फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 फीसदी किसान सरकारी मदद से महरूम : वरुण

Fri, 04 Sep 2015 11:08 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के 48 फीसदी किसान सरकारी मदद से महरूम रहते हैं। मामूली कर्जदार किसान का घर कुर्क कर दिया जाता है, जबकि बड़े कर्ज लेने वाले पूंजीपति को और कर्ज का तोहफा मिलता है। उस धन को पूंजीपति विदेशों में निवेश कर देते हैं। बहराइच के किसानों को जब भी तकलीफ होगी, उनके बीच खड़ा मिलूंगा।
विज्ञापन


ये बातें भाजपा सांसद व वरुण गांधी ने शुक्रवार को बहराइच आगमन पर कहीं। उन्होंने नानपारा और सदर तहसील क्षेत्र में सात स्थानों पर पंचायत कर यूपी सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कटान पीड़ित और फसल नुकसान से प्रभावित 70 किसानों को राहत चेक भी दिए।


भाजपा सांसद वरुण गांधी शुक्रवार सुबह लखीमपुर से बहराइच पहुंचे। विकासखंड मिहींपुरवा के गायघाट में भाजपा नेता अक्षयवरलाल कनौजिया ने उनका स्वागत किया। यहां 10 मिनट लोगों को संबोधित कर वरुण गांधी कटान प्रभावित नेवादा गांव पहुंचे। कटान का जायजा लेकर किसानों के साथ पंचायत की फिर रामपुर धोबियाहार में स्थित रुद्रसेन चौधरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पंचायत को संबोधित किया।
विज्ञापन


वरुण ने कहा कि प्रदेश में किसानों की दुर्दशा है। वह बैंकों के चक्कर लगाते रहते हैं लेकिन कर्ज नहीं मिलता। नौजवान और किसानों की सुधि प्रदेश सरकार को नहीं है, जिसके चलते प्रदेश के किसान आत्महत्या कर रहे हैं। दोपहर में वरुण गांधी नानपारा के हमीरवासिया सदन पहुंचे। मटेरा, रिसियामोड़, चिलवरिया और खुटेहना चौराहे पर भी वरुण का स्वागत हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें