फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 46 ई रिक्शा सीज, 32 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर में अवैध तरीके से फर्राटे भर रहे ई रिक्शा के खिलाफ एआरटीओ व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से शुक्रवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने अस्पताल चौराहे से डिगिहा तिराहे तक सघन चेकिंग कर 46 ई रिक्शा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर सभी के वाहनों को सीज किया है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह व यातायात निरीक्षक मनोज सिंह यादव की अगुवाई में विभाग की टीम ने अवैध वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने इस मार्ग से गुजर रहे 150 से अधिक वाहनों व ई-रिक्शा की जांच की। जांच के दौरान टीम ने एआरटीओ सिंह द्वारा 34 और यातायात निरीक्षक यादव द्वारा 12 ई रिक्शों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया है। जबकि जांच के दौरान टीम ने 32 ई रिक्शों का चालान किया है। शुक्रवार को टीम द्वारा की गई कार्रवाई के बाद शहर कुछ मार्गों से ई रिक्शों का संचालन पूर्व की अपेक्षा काफी कम दिखाई दिया। एआरटीओ ओपी सिंह ने बताया कि अभियान अभी डीएम के अग्रिम आदेशों तक निरंतर आगे भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें