फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46,916 महिलाओं को मिलेगी दोगुनी पेंशन

Tue, 15 Mar 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पति की मृत्यु के बाद गरीब निराश्रित महिलाओं को प्रदेश सरकार विधवा पेंशन देती है। 300 रुपये की इस पेंशन को अब प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोगुनी करने की तैयारी की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलते ही इन महिलाओं की पेंशन बढ़ा दी जाएगी। बहराइच की 46,916 महिलाएं इस सुविधा से लाभान्वित होंगी। बहराइच के चार नगरीय क्षेत्रों और 14 विकासखंडों की 46916 विधवा महिलाओं को पेंशन दी जा रही है।

इस पेंशन के मिलने और महंगाई के बढ़ते जाने को देखते हुए सरकार ने पेंशन बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार का कहना है कि अभी महिला कल्याण निदेशालय की ओर से पेंशन को प्रतिमाह छह सौ रुपये करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन


इस प्रस्ताव के लिए पूरी डिटेल निदेशालय से मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी गई है। मुख्यमंत्री की संस्तुति मिलने के बाद बढ़ी पेंशन देने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

6744 आवेदन लंबित

विधवा पेंशन योजना के तहत अभी तक 6744 आवेदन विभाग को मिल चुके हैं। इन आवेदनों की ऑनलाइन फीडिंग महकमे की तरफ से की जा चुकी है। लेकि,  तीन माह बीतने के बाद भी इनको पेंशन मिलने की कार्रवाई नहीं शुरू हुई है।

पेंशन छोड़ने के नहीं आए आवेदन

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि समाजवादी पेंशन स्कीम शुरू होने के बाद अभी तक कोई आवेदन विधवा पेंशन छोड़ने के लिए नहीं आए हैं। अगर ऐसे आवेदन आते हैं, तो नियमानुसार उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें