जिले में तहसील दिवस के दौरान मंगलवार को आए 459 प्रार्थना पत्रों में 34 का ही मौके पर निस्तारण हो गया। कैसरगंज में आयोजित तहसील के दौरान डीएम अभय, एसपी सालिकराम वर्मा व सीडीओ राकेश कुमार की मौजूदगी में 195 प्रार्थना पत्र प्राप्त आए जिनमें केवल 10 का निस्तारण किया जा सका।
तहसील पयागपुर में एडीएम विद्या शंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 86 प्रार्थनापत्र आए। उनमें मात्र आठ का निस्तारण मौके पर किया गया। नानपारा तहसील में आए 60 प्रार्थनापत्रों में पांच तथा तहसील सदर में आए 34 प्रार्थना पत्रों में पांच और तहसील महसी में आए 87 मामलों में छह का निस्तारण मौके पर किया गया।