फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी जवान समेत 45 लोग मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की की गई जांच रिपोर्ट में 45 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एसएसबी 59वीं बटालियन का जवान भी शामिल है। जबकि नानपारा में कोरोना से मरने वाले वृद्ध के परिवार के चार लोग भी पॉजिटिव निकले हैं। उधर, विशेश्वरगंज बाजार निवासी ग्रामीण भी संक्रमित निकला।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में 45 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नानपारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि जुबलीगंज मोहल्ला निवासी वृद्ध की शनिवार को कोरोना से लखनऊ में मौत हो गई थी। एंटीजन जांच में परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें एक संक्रमित को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जबकि तीन लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
बलहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. संजय सोलंकी ने बताया कि एंटीजन जांच में एसएसबी 59वीं बटालियन का जवान संक्रमित निकला है। इस पर उसे एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। विशेश्वरगंज के अधीक्षक डॉ. उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि विशेश्वरगंज बाजार निवासी ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र के संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें