फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में 42 बेड का पीआईसीयू वार्ड तैयार

Fri, 28 Jul 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर रोगों का होगा इलाज, लखनऊ नहीं रेफर किए जाएंगे गंभीर रूप से बीमार बच्चे
विज्ञापन

बहराइच। मेडिकल कॉलेज में आने वाले गंभीर बीमार बच्चे बेड के अभाव में लखनऊ नहीं रेफर होंगे। मेडिकल कॉलेज में 42 बेड का पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) वार्ड बनकर तैयार हो गया है। वार्ड में वेंटीलेटर सहित आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। हैंडओअर होने के बाद जल्द ही इलाज शुरू हो जाएगा।

लगभग 40 लाख की आबादी वाले जिले में बड़ी संख्या में बच्चे बीमार होकर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए पहुंचते हैं। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में अभी सिर्फ 10 बेड का पीआईसीयू वार्ड है, जहां गंभीर बच्चों का इलाज किया जा रहा है। अधिक बच्चे हो जाने पर मजबूरन चिकित्सक बच्चों को इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर देते हैं। इससे मरीजों के साथ ही परिवार के लोगों को परेशानी होती है। रुपये अधिक खर्च होने के साथ ही भागदौड़ भी अधिक होती है। 42 बेड का पीआईसीयू वार्ड तैयार होने के बाद भागदौड़ से जल्द ही निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
हैंडओवर होते ही शुरू होगा इलाज
मेडिकल कॉलेज में 42 बेड का पीआईसीयू वार्ड तैयार हो गया है। इस वार्ड में वेंटीलेटर से लेकर सभी सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी। अभी हैंडओवर नहीं हो पाया है। हैंडओवर होते ही बच्चों का इलाज शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ ओपी चौधरी, सीएमएस मेडिकल कॉलेज
-

मिली डिजिटल एक्स-रे मशीन
फोटो- 03
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में लोगों को एक्स-रे करवाने के लिए अब ज्यादा देर लंबी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज को एक और डिजिटल एक्स-रे मशीन मिली है। जल्द ही इसका लाभ लोगों को मिलने लगेगा। मेडिकल कॉलेज में पहले से मौजूद छह मशीनों से एक्स-रे किया जा रहा है। फिर भी लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। नई डिजिटल एक्स-रे मशीन लग जाने के बाद लोगों को सहूलियत मिलेगी। सीएमएस डॉ.ओपी चौधरी ने बताया कि एक नई डिजिटल एक्स-रे मशीन मिली है। जल्द ही मरीजों को इसका लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें