फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पांचवें चरण के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को गहमागहमी के बीच कलेक्ट्रेट में हुई। नामांकन पत्रों की जांच के समय भाजपा, कांग्रेस समेत निर्दलीय प्रत्याशी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गठबंधन प्रत्याशी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जांच के दौरान किसी भी प्रत्याशी ने आपत्ति नहीं दर्ज कराई। इसके बाद सभी नामांकन वैध घोषित कर दिए गए।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए दस अप्रैल से कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा किए जाने का दौर शुरू हुआ था। पहले दिन भाजपा प्रत्याशी व बलहा विधायक अक्षयबर लाल गोंड ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।

जिसके बाद करीब पांच दिनों तक कोई नामांकन नहीं जमा हुए थे। उसके बाद गठबंधन प्रत्याशी शब्बीर अहमद बाल्मीकि, कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री बाई फुले और निर्दलीय गुरुप्रसाद ने नामांकन जमा किए थे।
विज्ञापन


18 अप्रैल को नामांकन का अंतिम दिन था। नामांकन के अंतिम दिन एक साथ छह नामांकन जमा हुए थे। इसमें शिवसेना प्रत्याशी रिंकू साहनी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जगदीश सिंह, राष्ट्रीय जनअधिकार पार्टी के प्रत्याशी मौजीलाल, निर्दलीय प्रत्याशी रामसागर, शिवनंदन और जनार्दन गौड़ ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान एक निर्दलीय प्रत्याशी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर कुछ प्रत्याशियों ने आपत्ति उठाई थी। मगर इस संबंध में किसी ने लिखित पत्र नहीं सौंपा। एएआरओ भारती ने बताया कि लिखित आपत्ति आने पर ही उसकी जांच की जा सकती है।

22 को नाम वापसी के बाद मिलेगा चुनाव चिह्न
शनिवार को कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी शंभु कुमार की देखरेख में नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान सपा प्रत्याशी के प्रतिनिधि जफर उल्ला, भाजपा के अक्षयबर लाल गोंड, कांग्रेस की सावित्री बाई फुले समेत अन्य प्रत्याशी मौजूद रहे।

सहायक निर्वाचन अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि जांच के बाद सभी के नामांकन वैध घोषित कर दिए गए हैं। अब 22 अप्रैल को नाम वापसी होगी। इसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें