फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो बच्चों की मौत, 16 भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। चिल्ड्रेन वार्ड में दो मासूम रोगियों की सोमवार को मौत हो गई। बुखार व डायरिया से पीड़ित 16 रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें तीन की हालत नाजुक है। सभी को पीआईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन


तराई में पड़ रही गर्मी के बीच मासूम रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। प्रतिदिन 10 से 15 रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। इनमें इलाज के दौरान कोई न कोई रोगी दम तोड़ रहा है।

नानपारा कोतवाली के नगर निवासी हसन (6 माह) पुत्र अशफाक को तेज बुखार की शिकायत पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां पर बालक का चिकित्सकों ने इलाज शुरू ही हुआ कि उसकी सांस थम गई।
विज्ञापन


नानपारा के ही आर्शी मोहम्मद (डेढ़) पुत्री शकील की भी रविवार देर शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर घर चले गए। उधर, बुखार व डायरिया से ग्रसित 16 रोगी भर्ती हुए हैं।

इनमें तीन रोगियों की हालत नाजुक होने पर उन्हें चिल्ड्रेन वार्ड के पीआईसीयू में भर्ती किया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा ने बताया कि गंभीर हालत होने पर परिवारीजन बच्चों को लेकर जिला अस्पताल आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें