फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूख गई गेरुआ नदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। जिले में नदियां जहां उफान पर हैं, वहीं नेपाल से निकलकर भारतीय सीमा क्षेत्र में पहुंचने वाली गेरुआ नदी मंगलवार को अचानक सूख गई। इसके सूखने का कारण सिल्ट का जमा होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि, गेरुआ की सहायक नदी कौड़ियाला पूरी तरह उफान पर है। हालात ये है कि गेरुआ नदी में जगह-जगह बालू के टापू दिखाई दे रहे हैं। नाव तक नहीं चल पा रही है।

चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज के सहायक अभिंयता संतराम वर्मा ने बताया कि गेरुआ नदी में सिल्ट अधिक जमा है, जिससे नदी छिछली है। हमेशा पानी कम रहता है। ऐसे में नदी का सूखना कोई आश्चर्य नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नेपाल में चीसा पानी नामक स्थान पर पहाड़ी नदी से गेरुआ और कौड़ियाला नदियां निकलती हैं। पहाड़ी नदी का बहाव कौड़ियाला नदी की तरफ अधिक है।

जबकि पत्थर और बालू लेकर गेरुआ की लहरें निकलती हैं। हो सकता है चीसा पानी में नदी काफी संकरी और छिछली हो गई हो। जिससे पानी का बहाव गेरुआ में न होकर कौड़ियाला में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें