फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपालों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर कलमबंद हड़ताल की चेतावनी
बहराइच। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आवाहन पर मंगलवार को जनपद के लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करते हुए बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। लेखपालों ने मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर कलमबंद हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के आवाहन पर सदर तहसील परिसर में सुबह दस बजे से जनपद के सभी लेखपाल एकत्र हुए। लेखपालों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयराज सिंह ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व और आयुक्त व सचिव राजस्व परिषद के बीच वार्ता हुई थी लेकिन वार्ता बेनतीजा रही है। लेखपाल अपनी मांगों को पूरा किए जाने के लिए आंदोलित हैं। पहले चरण में आय, निवास और जाति प्रमाण पत्र पर सत्यापन रिपोर्ट और आख्या लगाने का बहिष्कार किया जा रहा है। अगर सरकार ने समय रहते कदम नहीं उठाए तो कलमबंद हड़ताल करने को लेखपाल मजबूर होंगे। जिला मंत्री त्रियुगी नरायण शुक्ला ने धरने को मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रखने की अपील की। तहसील अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने कहा कि लेखपाल अब आरपार के संघर्ष का मन बना चुके हैं। प्रदर्शन के बाद एसडीएम सदर एसपी शुक्ला को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मंशाराम, रामछत्तर यादव, संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें