सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए करें आवेदन
बहराइच। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, नैनीताल में शैक्षणिक सत्र 2018-19 के तहत कक्षा 6 व 9 में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य रोहित द्विवेदी ने बताया कि आवेदन प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल जिला नैनीताल, उत्तराखंड के पते पर भेज सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने पर सामान्य संवर्ग के लिए 400 रुपये, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 250 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। ऑफलाइन आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के लिए 450 रुपये व अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 300 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। 7 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए अल्मोड़ा, बरेली, देहरादून, घोड़ाखाल, गोरखपुर, कोटद्वार, लखनऊ, पिथौरागढ़, रूड़की, श्रीनगर, गढ़वाल, रूद्रपुर, उधम सिंह नगर को केंद्र बनाया गया है।