फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में पड़ी मिली किताबें, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। हुजूरपुर ब्लाक संसाधन केंद्र पर छात्रों को वितरति करने के लिए किताबें रखी हैं। इन किताबों के कुछ बंडल शुक्रवार सुबह झाड़ियों में मिले। इसस पर लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक किताबें अक्सर बेंच दी जाती है। वहीं खंड शिक्षाधिकारी का कहना है कि ताला तोड़क किताबें झाड़ियों में फेंकी गई हैं। इस मामले में खंड शिक्षाधिकारी ने अज्ञात के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हुजूरपुर ब्लाक संसाधन केंद्र बसंतपुर गांव में जूनियर विद्यालय परिसर में स्थित है। संसाधन केंद्र के सामने बहराइच-हुजूरपुर मार्ग पर नहर पुलिया के पास कक्षा एक से पांच तक की किताबें शुक्रवार को सुबह कुछ लोगों ने पड़ी देखीं। इस पर गांव के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर खंड शिक्षाधिकारी अमित श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। तो किताब जिस कमरे में रखी हैं। वहां का ताला टूटा मिला। खंड शिक्षाअधिकारी ने बताया कि कमरे की चाभियां चपरासी के पास रहती हैं। उन्होंने अज्ञात लोगों द्वारा ताले को तोड़कर किताबें झांड़ियों में फेंकने की बात कही। वहीं गांव के ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर किताबों को रद्दी के भाव बेचा जाता है। कभी पठाखा बनाने वाले तो कभी परचून की दुकान वाले ले जाते हैं। इस मामले में जिला बेसिक शिक्षाअधिकारी डॉ. अमर कांत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले में केस दर्ज करवा दिया गया है। जांच करवाई जा रही है। जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें