फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकौना में 412 ने कराया नामांकन

Thu, 19 Nov 2015 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना विकास क्षेत्र में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
विज्ञापन


पहले दिन कुल 412 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें प्रधान पद के लिए 258 व सदस्य पद के लिए 154 परचे दाखिल किए गए।

इकौना विकास क्षेत्र में कुल 81 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। जहां ग्राम प्रधान के 81 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1035 पद सृजित हैं। ग्राम प्रधान पद के लिए 917 नामांकन पत्र खरीदे गए थे।

नामांकन के पहले दिन गुरुवार को ग्राम प्रधान पद के लिए 258 लोगों ने ही अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग आफीसर के समक्ष प्रस्तुत किया जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 154 लोगों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन


जमुनहा विकास क्षेत्र में गुरुवार को तीसरे चक्र में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री प्रारंभ की गई।

पहले दिन इस विकास खंड में होने वाले 84 प्रधान व 1086 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 732 मतपत्र बेचे गए। इनमें से ग्राम प्रधान के लिए 464 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 268 मतपत्रों की बिक्री की गई।

हरिहरपुररानी में दोगुने में बिका नामांकन पत्र 

श्रावस्ती। हरिहरपुररानी विकास खंड में तीसरे चरण के चुनाव के लिए गुरुवार को पहले दिन नामांकन पत्रों की बिक्री की जानी थी। लेकिन अव्यवस्था के चलते ब्लॉक मुख्यालय पर अफरातफरी की स्थिति रही।

निर्धारित मूल्य से दोगुने में नामांकन पत्रों की बिक्री काउंटर से ही की गई। यही नहीं नामांकन पत्र बिक्री करने वालों द्वारा अव्यवस्थित तरीके से परचे दिए गए।
विज्ञापन


किसी को नामांकन पत्र के साथ मिलने वाले शपथ पत्र का प्रारूप ही नहीं मिला तो किसी को मार्ग दर्शिका ही नहीं मिली। यह स्थिति शाम चार बजे तक देखी गई।

गिलौला में प्रधान पद के चार परचे खारिज

गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला विकास क्षेत्र में कुल 87 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। जहां ग्राम प्रधान के 87 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1097 पद सृजित हैं।

प्रधान पद के लिए कुल 896 लोगों ने अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग आफीसर के समक्ष प्रस्तुत किया। जिनकी जांच के बाद ग्राम प्रधान के चार नामांकन पत्र निरस्त हुए। इसके चलते अब ग्राम प्रधान के 892 लोग ही मैदान में बचे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें