फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी दौर में 4.71 लाख मतदाता आज देंगे वोट

Tue, 08 Dec 2015 10:14 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का घमासान आज होगा। चुनाव के अंतिम चरण में प्रधान पद के लिए 1897 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 2630 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। तीन ब्लॉकों के 678 बूथों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो जाएगा। इसके लिए प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप दे चुका है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में विकास खंड चित्तौरा, पयागपुर और विशेश्वरगंज में प्रधान और सदस्य पद के लिए घमासान होना है। चित्तौरा में प्रधान के कुल 90 पदों के लिए 769 व सदस्य के 1172 पदों के लिए 895 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। विकास खंड पयागपुर में प्रधान के 72 पदों पर 495 और सदस्य के 934 पदों के लिए 830 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। वहीं विकास खंड विशेश्वरगंज में प्रधान के 75 पदों पर 633 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं तो दूसरी तरफ सदस्य के 983 पदों के लिए 905 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

अंतिम चरण में विकास खंड चित्तौरा के 169893, पयागपुर के 149426 और विशेश्वरगंज के 152327 मतदाता अपने मताधिकार प्रयोग करेंगे। इसमें कुल 2 लाख 22 हजार 613 महिला मतदाता और 2 लाख 49 हजार 33 पुरुष मतदाता शामिल हैं। इन मतदाताओं को रातोंरात प्रत्याशी अपने समर्थन में लाने के लिए हर पैंतरेबाजी अपना रहे हैं। प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की ओर से मतदाताओं से लोक लुभावन वादे भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें