फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 3.80 करोड़ से बदल रही शहर की सूरत

Sat, 04 Oct 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के मेवातीपुरा में लगी स्ट्रीट लाइट।   -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के सुंदरीकरण का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए 80 लाख रुपये से स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं, जबकि तीन करोड़ रुपये से सड़कों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुधा टेकड़वाल ने बताया कि शहर के मुख्य मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था न होने से रात के समय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इस समस्या को देखते हुए कचहरी से किसान पीजी कॉलेज वाले मार्ग पर, स्टेशन रोड अग्रसेन चौक से रेलवे स्टेशन तक तथा नगर पालिका परिषद कार्यालय से जिलाधिकारी आवास के सामने तक स्ट्रीट लाइटें लगवाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त पानी टंकी चौराहे से गोनार्द लॉन तक और जेल रोड पर भी प्रकाश व्यवस्था की जा रही है।

इसी तरह तीन करोड़ रुपये से छोटीबाजार चौराहा से पानी टंकी रोड तक, नगर पालिका परिषद मुख्यालय से डीएम तिराहा तक तथा लखनऊ हाईवे से श्मशानघाट तक, पीपल तिराहा से गद्ड़ी चौराहा तक व स्टेशन रोड से गुलाम अलीपुरा रामघाट मंदिर तक जर्जर सड़कों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त इक्का स्टैंड से जयहिंद कोठी तक और नानपारा बस स्टैंड से चांदपुरा मार्ग की सड़कों का भी जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें