फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: क्रॉसकंट्री दौड़ में अनस व वेनिका ने मारी बाजी

Sat, 04 Oct 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
इंदिरा गांधी स्टेडियम में क्रॉस कंट्री दौड़ के विजेताओं को सम्मानित करते मुख्य अति​थि। - स्र
विज्ञापन
बहराइच। गांधी जयंती के अवसर पर इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम से बृहस्पतिवार को पुरुष व महिलाओं की क्रॉसकंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें 75 पुरुष व 32 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। अनस कुमार व वेनिका रावत पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उप क्रीड़ाधिकारी अनुपमा धानुक ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद मुख्य अतिथि सरदार जगतजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत कराई। पुरुष वर्ग के लिए पांच किलोमीटर व महिला वर्ग के लिए तीन किलोमीटर की दौड़ हुई।

पुरुष वर्ग की दौड़ में अनस कुमार प्रथम, तनप्रीत चौहान द्वितीय व संचित कुमार पाल तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग की दौड़ में पहले स्थान पर वेनिका रावत, दूसरे स्थान पर सफीना व तीसरे स्थान पर रईसा रहीं। कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर महफूज रियाज सचिव हाॅकी, वीरेंद्र पाल, संतोष सिंह, राजेश वर्मा, राहुल वर्मा, रोहित सिंह, मोहम्मद आरिफ, ओमकार नाथ व विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें