फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की 37 दुकानों पर छापा, एक सीज

विज्ञापन
बहराइच के गंगापुर में शुक्रवार को उर्वरक की दुकान पर छापा मारकर जांच करते जिला कृषि अधिकारी व तहस - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जिले में 67 दुकानों पर जिला कृषि अधिकारी, उपजिलाधिकारी और तहसीलदार की अगुवाई में टीम ने उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान मिहींपुरवा में उर्वरक की एक दुकान को सील कर दिया गया। जबकि पांच व्यवसायियों के विरुद्ध केस दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों की टीम ने उर्वरक व बीज की दुकान से 34 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं, जबकि सात व्यापारियों को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अधिकारियों की टीम गठित कर नकली खाद व बीज बिक्री पर रोक के निर्देश दिए हैं। उसी के तहत शुक्रवार को जिले में उपजिलाधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उपनिदेशक कृषि और तहसीलदार की अगुवाई में छापा मारा गया। जिला कृषि रक्षा आरडी वर्मा की टीम ने महसी तहसील क्षेत्र में 12 उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान चार नमूने जांच के लिए भेजे।
जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय व तहसीलदार राजकुमार ने नानपारा व मिहींपुरवा में 18 दुकानों पर छापा मारा। मिहींपुरवा के गंगापुर मंडी में संतराम बिना लाइसेंस के उर्वरक व बीज की बिक्री करते मिले। इस पर संतराम की दुकान को सीज कर दिया गया। गंगापुर में हुकुम सिंह बीज भंडार, कौशल बीज भंडार, सनोज बीज भंडार दुकान का लाइसेंस नहीं मिला। साथ ही उर्वरक नकली दिखाई दी। इस सभी के खिलाफ केस दर्ज करवाने के निर्देश जिला कृषि अधिकारी ने दिए।
विज्ञापन

डीडी कृषि आरके सिंह ने सदर तहसील में एसडीएम रामचंद्र यादव की अगुवाई में सात दुकानों पर छापा मारा। टीम ने इन दुकानों से 10 नमूने जांच के लिए भेजे। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर जयकुमार सरोज ने पयागपुर तहसील क्षेत्र में उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा। पयागपुर में 15 दुकानों पर छापा मारकर पांच नमूने जांच के लिए भेजे गए। भूमि संरक्षण अधिकारी अरविंद विश्वकर्मा ने कैसरगंज में 15 उर्र्वरक व बीज की दुकानों पर छापा मारकर पांच नमूना जांच के लिए लिया। रेट बोर्ड व कागजात दुरुस्त न होने पर पांच दुकानदारों को नोटिस दिया।
जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में टीम ने 67 दुकानों पर छापा मार कर 34 नमूने जांच के लिए भेजे। सात व्यवसायियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। गंगापुर में एक दुकान को सील करते हुए चार के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें