फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 36 ने दाखिल किया परचा

Tue, 04 Nov 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
अ​धिवक्ता संघ के चुनाव में नामांकन पत्र दा​खिल करते प्रत्याशी। - स्रोत : अ​धिवक्ता
विज्ञापन
बहराइच। दीवानी न्यायालय सभागार में सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में नामांकन का कार्य काफी गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुआ। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष के तीन व महामंत्री के नौ प्रत्याशियों समेत विभिन्न पदों पर 36 प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ परचा दाखिल किया। चार नवंबर को नामांकन का अंतिम दिन है।
विज्ञापन


अधिवक्ता संघ के चुनाव में सोमवार को परचा दाखिल करने का पहला दिन था। सुबह 11 बजे से कचहरी परिसर स्थित सभागार में एल्डर कमेटी के चेयरमैन अवधेश रमन प्रताप सिंह की देखरेख में नामांकन प्रारंभ हुआ।

अध्यक्ष पद के लिए राजेश शुक्ला, श्रवण कुमार निगम व हीरालाल राव ने अपने समर्थकों के साथ परचा दाखिल किया। महामंत्री पद के लिए पूर्व उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, रामपाल शुक्ला, दिनेश कुमार जायसवाल, धनुषधारी, चंद्रवीर सिंह, संतोष कुमार त्रिपाठी, बृजनंदन कुमार पांडेय नीलू पांडेय, रमन कुमार सिंह और शैलेंद्र सिंह ने समर्थकों के साथ परचा दाखिल किया।
विज्ञापन


वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए किशोरी लाल चौधरी, दिनेश कुमार त्रिपाठी, मध्य उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए मोहम्मद उमर, अभिषेक कुमार द्विवेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर आनंद कुमार अवस्थी, अनुभव पाठक रवि, ट्रेजरार पर गिरीशदत्त वर्मा, संयुक्त सचिव प्रशासन पर श्याम बहादुर श्रीवास्तव, कपीश कुमार दीक्षित, आलोक कुमार पाठक ने परचा दाखिल किया।

संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए दीपक कुमार दीक्षित, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद के लिए विवेक कुमार शुक्ला, अमित कुमार शुक्ला, सदस्य गवर्निंग काउंसलिंग सीनियर के छह पदों के लिए राजेंद्र प्रसाद मौर्य, अशोक कुमार मिश्र, रामकुमार शर्मा, कलाम अहमद और सदस्य गवर्निंग काउंसलिंग जूनियर के छह पदों के लिए उबैद अहमद गाजी, अमित कुमार वर्मा, अरविंद कुमार पांडेय, पंकज कुमार श्रीवास्तव, शकील अहमद सिद्दीकी व विनीत कुमार शुक्ला ने परचा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें