फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: प्लेसमेंट ड्राइव में 350 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण

Sat, 11 Apr 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के केडीसी में कैंपस सेलेक्शन के दौरान मौजूद युवा।
विज्ञापन
बहराइच। किसान पीजी कॉलेज में आईसीआईसीआई एवं एचडीएफसी बैंक के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। यह आयोजन कॉलेज के करिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल तथा गुरुग्राम स्थित एक संस्था के सहयोग से संपन्न हुआ। इसमें 350 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन


करिअर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉ. विवेक जायसवाल ने बताया कि विद्यार्थियों का चयन ऑनलाइन साक्षात्कार एवं परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। वहीं असिस्टेंट मैनेजर रजत गुप्ता ने विद्यार्थियों को चयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और प्रारूप के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने प्रोत्साहित किया। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. विनय सक्सेना ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर शिक्षाशास्त्र विभाग के आशुतोष, अर्थशास्त्र विभाग के उमेश सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें