फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रोजगार मेले में 341 युवाओं का हुआ चयन

Sat, 14 Nov 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मिशन रोजगार अभियान के तहत शुक्रवार को शांति देवी सुभाष चंद्र सुशांत पीजी कॉलेज, चाकूजोत परिसर में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया गया। सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया और चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर बांटे।
विज्ञापन


जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की 17 कंपनियों ने हिस्सा लिया। कंपनियों द्वारा 602 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिनमें से 341 युवाओं का द्वितीय चरण के लिए चयन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अजय प्रताप सिंह अज्जू, नगर अध्यक्ष सतीश सिंह व ज्ञानेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे, जबकि संचालन अमित पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें