फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांगरुम में रखी गई ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मतदान के बाद अब जिला प्रशासन मतगणना की तैयारियों को लेकर कमर कस चुका है। विभिन्न क्षेत्रों से मतदान के बाद आने वाली ईवीएम को 47 कमरों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया है। इन कमरों में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान तीन-तीन चक्र में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पांच वाच टॉवर भी बनाए गए हैं। गल्ला मंडी में देर रात तक ईवीएम को जमा किए जाने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


छह मई को मतदान के बाद बहराइच लोकसभा क्षेत्र व कैसरगंज आंशिक क्षेत्र में लगाई गई 2812 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को देर रात तक गहमागहमी के बीच गल्लामंडी परिसर में जमा किया गया। देर रात तक गहमागहमी के बीच मशीनों को जमा किए जाने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम को स्ट्रांग रूम में प्रेक्षकों की देखरेख में रखवा दिया गया।

कैसरगंज आंशिक के पयागपुर और कैसरगंज क्षेत्र की ईवीएम को 12 कमरों में रखा गया है। जबकि बलहा व नानपारा की ईवीएम को 10-10, मटेरा की 6, महसी की तीन और बहराइच की ईवीएम को छह कमरों में रखा गया है। जिलाधिकारी शंभू कुमार ने बताया कि सभी कमरों के बाहर सुरक्षा के लिए सीआईएफ व पुलिस की दो-दो कंपनी लगाई गई हैं, जो तीन चरणों में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा करेंगे।
विज्ञापन


सभी स्ट्रांग रूम के बाहर बैरीकेडिंग कराई गई है। जिनमें बिना उच्चाधिकारियों के निर्देश के किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए गल्ला मंडी परिसर में पांच वाच टॉवर बनाए गए हैं, जिनसे भी नजर रखी जाएगी।

कमरों के बाहर लगी टीवी
स्ट्रांग रूम के अंदर कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जबकि कमरों के बाहर उनके जुड़ी हुई टीवी लगाई गई है। कमरों के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मी कमरों के अंदर होने वाली हर हरकत पर टीवी से नजर रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें