फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा सील होने से रुपईडीहा बाजार में पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नेपाल सीमा सील होने से रविवार को रुपईडीहा बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। सीमा पर आवागमन ठप होने से नेपाल के लोगों का आवागमन ठप रहा। व्यापारी हाथ पर हाथ धरे बैठे नजर आए। व्यापार भी काफी मंदा रहा। नेपाली खरीददारों के न आने से लगभग 50 लाख का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन



नेपाल के नागरिक रोजमर्रा की वस्तुओं सब्जी, दाल, चावल आदि खाद्यान्न खरीदने के लिए प्रतिदिन काफी संख्या में सीमा से सटे रुपईडीहा कस्बे में आते हैं। औसतन दस से पंद्रह हजार नेपाली नागरिकों का आवागमन प्रतिदिन होता है। लेकिन सोमवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीमा सील होने के चलते रविवार सुबह से ही रुपईडीहा बाजार में सन्नाटा पसरा नजर आया।


बाजार के व्यवसायियों ने दुकानें तो खोलीं। लेकिन बाजार मंदा रहा। बिक्री पूरी तरह प्रभावित रही। व्यापारी नेता विजय मित्तल का कहना है कि प्रतिदिन क्षेत्र में औसन 50 लाख का कारोबार बाजार में होता है। लेकिन सीमा सील होने के चलते बमुश्किल दो लाख का कारोबार ही हो सका है। सन्नाटे का आलम यह रहा कि कस्बे की मुख्य सड़क पर भी बच्चे खेलते कूदते नजर आये।
विज्ञापन



कल तक यहां वाहन फर्राटा भरते थे। धूल उड़ती थी। पर्यटक टहलते नजर आते थे। वह सब नदारद दिखे। सोमवार को चुनाव संपन्न होने के बाद ही कस्बे में आवागमन बहाल हो सकेगा। एसएसबी के उप सेनानायक शैलेष कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीमा सील की गई है। चुनाव प्रभावित न हो इसके लिए आवागमन रोका गया है। व्यापारी और आम नागरिक भी इस व्यवस्था में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें