कैसरगंज। बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बैट्री रिक्शा चालक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
कैसरगंज थाना अंतर्गत बढ़ौली गांव निवासी शहीक अहमद शुक्रवार को अपनी बाइक में बैट्री चालित रिक्शा लगवाने गया था। कैसरगंज बाजार से वह वापस लौट रहा था। बहराइच- लखनऊ मार्ग पर सोनारी चौराहे के निकट अचानक उसके रिक्शे को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
आसपास के ग्रामीणों ने मौत के बाद हंगामा शुरु कर दिया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ब्यूरो