फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में जल निगम के कर्मी समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा/रिसिया/पयागपुर। सड़क हादसों में जल निगम के एक कर्मचारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिसिया में हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। मोतीपुर थाना अंतर्गत गायघाट निवासी रामू कश्यप (24) जल निगम में दैनिक कर्मचारी के रूप में जालिमनगर में तैनात था।

वह प्रतिदिन गांव से जालिमनगर जाता था। शनिवार देर शाम को वह रायबोझा स्थित एक ईंट भट्ठे के ट्रैक्टर पर सवार होकर वापस आ रहा था।

नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर गूढ़ चौराहे के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया पंक्चर हो गया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गई। रामू पहिये के नीचे आ गया।

दबकर उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रामगांव थाना क्षेत्र के खसहा मोहम्मदपुर गांव निवासी सियाराम (40) सहयोगी गोविंद (35) के साथ बाइक से नानपारा गया था।
विज्ञापन


कोतवाली नानपारा के किशुनपुर मीठा गांव के निकट बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। घायलों को सभी ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

वहां पर सियाराम की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में सियाराम की मौत हो गई। जबकि गोविंद का इलाज चल रहा है।

पयागपुर के मिर्चिहा मलाय गांव निवासी धर्मेंद्र मिश्रा (32) कैसरगंज में बीसीपीएम के पद पर तैनात हैं। वह अपने रिश्तेदार आशा पत्नी कैलाश को सीएचसी को बाइक पर बिठाकर ला रहे थे।

कैसरगंज-पयागपुर मार्ग पर पटीहाट के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें