फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में मासूम व महिला की जान गई
विज्ञापन

बहराइच। अलग-अलग सड़क हादसों में मासूम व एक महिला की मौत हो गई। हादसे कोतवाली देहात व विशेश्वरगंज थानाक्षेत्र में हुए। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत टर्रे खजुरार बालापुर गांव निवासी मोहब्बत अली का चार वर्षीय पुत्र चिमनी घर के सामने मंगलवार सुबह खेल रहा था। इसी दौरान एक युवक तेज रफ्तार बाइक से गुजरा। बाइक की चपेट में आकर चिमनी कुचल गया। लहूलुहान बालक को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज शुरू होते ही ब्रेन हेमरेज के चलते उसने दम तोड़ दिया। उधर हरदी थाना अंतर्गत गंधिला गांव 33 वर्षीय साजरुननिशा पत्नी मोहम्मद आरिफ अपने भाई के साथ बाइक पर जिला मुख्यालय खरीददारी के लिए आई थी। लौटते समय कोतवाली देहात अंतर्गत किसान महाविद्यालय के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक समेत भाई कुछ दूरी पर जा गिरा जबकि साजरुन निशा सड़क पर गिर गई। मौके पर ही उनकी कुचलकर मौत हो गई। दोनों मामलों में परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। दुर्घटना के बाद वाहन समेत फरार चालकों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें