फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चुनावी साल में 30,193 परिवारों को मिलेगा पक्का घर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। चुनावी साल में जिले के 30,193 परिवारों के पक्के घर का सपना पूरा होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत जिले को इतने आवासों का लक्ष्य मिला है। इनमें सबसे अधिक 5,037 आवास मिहींपुरवा और 4,544 आवास महसी ब्लॉक को आवंटित किए गए हैं। जिले में आवास के लिए करीब 2.71 लाख ग्रामीणों ने आवेदन किया था। इनमें से लगभग दो लाख आवेदक पात्र पाए गए हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को आवंटित आवासों में जिले के हिस्से में 30,193 आवास आए हैं। ब्लॉकवार लक्ष्य निर्धारित होने के बाद अब सूची में शामिल पात्रों को क्रमवार पहली किस्त देने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, आगे लक्ष्य मिलने पर अन्य पात्र परिवारों को भी योजना का लाभ दिया जाएगा।
योजना के तहत पात्र परिवारों को घर निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये तीन किस्तों में दिए जाएंगे। इसके अलावा शौचालय निर्माण के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से दो किस्तों में 12 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं, वीबी जीरामजी योजना के तहत आवास निर्माण में लगने वाली मजदूरी का भुगतान अलग से किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉकवार आवास का लक्ष्य
बलहा को 2,714, चित्तौरा को 1,977, हुजूरपुर को 2,023, जरवल को 831, कैसरगंज को 823, महसी को 4,544, मिहींपुरवा को 5,037, नवाबगंज को 1,573, फखरपुर को 1,595, पयागपुर को 1,537, रिसिया को 1,540, शिवपुर को 3,091, तेजवापुर को 1,260 और विशेश्वरगंज को 1,348 आवासों का लक्ष्य मिला है।
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
डीआरडीए के परियोजना निदेशक मनीष कुमार ने बताया कि आवासों का लक्ष्य मिलने के बाद ब्लॉकवार आवंटन कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। आगे लक्ष्य मिलने पर अन्य पात्र परिवारों को भी योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें