फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 बोरी की मांग, दो दिन बाद भी नहीं मिली खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। साधन सहकारी समिति डिहवा शेरबहादुर सिंह के सचिव ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर 300 बोरी यूरिया की मांग की, लेकिन मांग के दो दिन बाद भी समिति पर खाद नहीं पहुंची है, जिससे किसान मंहगे दामों पर खाद खरीदने को विवश हैं। सचिव के मुताबिक सोमवार सुबह तक खाद की खेप पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

कृषि विभाग जिले की सभी साधन सहकारी समितियों पर खाद पहुंचाने की बात कर रहा है, लेकिन हकीकत इससे अलग है। कैसरगंज में स्थित डिहवा शेरबहादुर सिंह के सचिव अजय सिंह ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर 300 बोरी यूरिया भेजने की मांग की, लेकिन पत्र भेजने के दो दिन बाद भी खाद केंद्र पर नहीं पहुंची है। वहीं रविवार को साधन सहकारी समिति छुट्टी होने के कारण बंद रही।
किसान मजबूरी में प्राइवेट दुकानों से मंहगे दामों पर खाद खरीद रहे हैं। किसानों को प्राइवेट दुकानों पर 280 रुपये की जगह 450 से 490 रुपये देने पड़ रहे हैं। इससे किसानों को चपत लग रही है, लेकिन कृषि विभाग किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। सचिव के मुताबिक सुबह तक खाद केंद्र पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

समिति परिसर में भरा पानी, कैसे बंटेगी खाद
सहकारी समिति परिसर में पानी भरा हुआ है। पूरे परिसर में पानी निकासी न होने से काई भी जमा हो गई है। ऐसे में सोमवार को खाद वितरित होने के दौरान किसानों को परेशानी हो सकती है।
मिली मंजूरी, आज से शुरू होगी बिक्री
यूरिया के लिए किसान चार से पांच की संख्या में समिति पर आ रहे हैं, लेकिन यूरिया नहीं थी। दो दिन पूर्व स्टीमेट बनाकर भेजा गया था, जिसकी मंजूरी मिल गई है। जिला मुख्यालय पर खाद आ गई है। सोमवार सुबह तक खाद समिति को भेज दी जाएगी, जिससे वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अजय सिंह सचिव सहकारी समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें