कार्रवाई करती आपूर्ति विभाग की टीम।
- फोटो : घटना के बाद दहौरा गांव में बिलखते परिजन।
शिवपुर। विकास खंड बलहा की ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर में स्थित तीन आवासों पर बृहस्पतिवार को डीएसओ के निर्देश पर पूर्ति विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामारा। इस दौरान टीम ने आवास में अवैध तरीके से भंडारित किए गए 12 ड्रम में काफी मात्रा में पेट्रोल व डीजल बरामद किया है।
टीम ने बरामद पेट्रोल व डीजल को सीज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसओ नरेंद्र तिवारी को ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर में स्थित अजय वर्मा के तीन आवासों में काफी मात्रा में अवैध तरीके पेट्रोल व डीजल के भंडारण की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने पूर्ति निरीक्षकों को पुलिस बल के साथ आवास पर छापा मारने का निर्देश दिया था। टीम बृहस्पतिवार की दोपहर जगन्नाथपुर गांव में स्थित अजय वर्मा के तीन मकानों में छापामारा। इस दौरान टीम ने तीनों आवास से 12 ड्रम में 2230 लीटर पेट्रोल व दो ड्रम में 400 लीटर डीजल बरामद किया। इसके अलावा एक खाली पड़े आवास से आधा दर्जन खाली ड्रम व कई जेरीकेन बरामद किया।
टीम ने बरामद पेट्रोल व डीजल समेत अन्य सामानों को सीज कर दिया। डीएसओ ने बताया कि आरोपी को नानपारा थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया है।