फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कोर्ट से भागा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sat, 16 May 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। स्मैक तस्करी के मामले में गिरफ्तार होने के बाद करीब डेढ़ माह पहले दीवानी न्यायालय से भागा नेपाल निवासी आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को मोतीपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात जंगल क्षेत्र से पकड़ लिया।
विज्ञापन


एसएसबी और मोतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 29 मार्च को नेपाल के बांके जिले के कोहलपुर पालिका बैजनाथ निवासी टेक बहादुर नेपाली को 18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। अगले दिन 30 मार्च को पुलिस ने उसको दीवानी न्यायालय में पेश किया था। सुनवाई के दौरान आरोपी अचानक कटघरे से कूदकर भाग गया था।


घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था। साथ ही आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था। तब से पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे मोतीपुर पुलिस ने आरोपी टेक बहादुर को फुट्टा चौराहा स्थित बलईगांव जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें