प्री-रिक्रूटमेंट प्रशिक्षण में मौजूद जनप्रतिनिधि व अन्य।
- फोटो : प्री-रिक्रूटमेंट प्रशिक्षण में मौजूद जनप्रतिनिधि व अन्य।
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी की ओर से मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज गब्बापुर में प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्रा रहे। इस दौरान प्लंबिंग कोर्स के समापन पर प्रशिक्षण ले रहे 25 युवाओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किया गया।
प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने कहा कि ट्रेनिंग में 250 युवाओं को शामिल किया जाएगा। प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग ग्रामीण युवाओं को विभिन्न सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए पूर्ण रूप से तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। प्रशिक्षण अवधि में युवाओं को शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा व चिकित्सा परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां करवाई जाएंगी। मुख्य अतिथि साकेत मिश्रा ने ने कहा कि एसएसबी सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इस दौरान सहायक कमांडेंट अमित कुमार, एच नाबाचंद सिंह, निरीक्षक अमित कुमार राठौड़, अमित कुमार शुक्ला, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।