फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 1600 जांच में 25 मरीज डेंगू व मलेरिया पॉजिटिव

Tue, 26 Aug 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में मौसमी बुखार तेजी से पांव पसार रहा है। महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में ज्यादातर मरीज बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बीते दिनों में यहां करीब 1600 मरीजों की जांच कराई गई, जिनमें से 25 लोग डेंगू व मलेरिया पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक लगातार बढ़ते बुखार के मामलों को देखते हुए जांच की व्यवस्था तेज की गई है। फिलहाल डेंगू व मलेरिया पॉजिटिव के चिह्नित सभी संक्रमितों का इलाज चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए साफ-सफाई बेहद जरूरी है। घरों और आसपास पानी न जमने दें, पूरे कपड़े पहनें और मच्छरदानी का प्रयोग करें। लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें