फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 24 मकान जले

Tue, 13 Jun 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
fire - फोटो : सुधीर कुमार,अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पकड़िया दीवान के रमईपुरवा मजरे में मंगलवार देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते ग्रामीणों के 24 मकान धू-धूकर जलने लगे। जब तक लोग आग बुझाने का इंतजाम करते, तब तक मकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से 13 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मोतीपुर तहसील से राजस्वकर्मियों की टीम रवाना हुई है, लेकिन अभी तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा है। 
विज्ञापन


मोतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पकड़िया दीवान के मजरा रमईपुरवा निवासी राममूरत यादव के घर में रात करीब 7:40 बजे अचानक आग लग गई। परिवार के लोगों ने पहले आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। इस पर सभी ने भागकर जान बचाई।

आग की लपटों ने थोड़ी ही देर में गांव निवासी सुरेंद्र यादव, राधे लाल, अमेरिका प्रसाद, स्वामी प्रसाद, विनोद कुमार, पेशकार, राजेंद्र, तिलकराम, रामू, लेखपाल यादव समेत 24 ग्रामीणों के मकानों को चपेट में ले लिया और सभी के मकान धू-धूकर जल उठे। ग्रामीणों ने थाने पर सूचना दी। अग्निशमन विभाग को भी अवगत कराया। इसके बाद पंपिंग सेट, हैंडपंप और कुएं के द्वारा खुद आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरू की।
विज्ञापन


आधे घंटे बाद जैसे-तैसे ग्रामीण लपटों को फैलने से रोकने में कामयाब हुए। लेकिन जिन 24 घरों को आग की लपटों ने आगोश में लिया, उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मोतीपुर तहसील के उपजिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि अग्निकांड की सूचना मिली है। राजस्वकर्मियों की टीम को गांव भेजा गया है। मुआयना करने के बाद मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें