फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच से बलरामपुर डिपो भेजी गईं 24 बैट्री गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले से बलरामपुर डिपो के लिए भेजी गईं बैट्री व अन्य सामान संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए। इसकी सूचना से डिपो में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय कार्यालय देवीपाटन मंडल के सीनियर फोरमैन ने थाने में नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देवीपाटन मंड के सीनियर फोरमैन रामसनेही ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय स्टोर बहराइच से आवश्यक कलपुर्जे व बैटरी बलरामपुर डिपो भेजी गईं थीं। ये सामान बलरामपुर डिपो न पहुंचकर रास्ते में ही संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। गायब हुए सामान की कीमत लगभग एक लाख, 36 हजार रुपये आंकी गई है। आरोप है कि सामान डिपो न पहुंचाकर रास्ते से ही गायब कर दिया गया।
नगर कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि सीनियर फोरमैन की तहरीर पर बलरामपुर के कंप्यूटर ऑपरेटर अजीम निवासी काजीपुरा दक्षिणी कोतवाली नगर व गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर थाना क्षेत्र की राजेंद्र कॉलोनी निवासी सीनियर फोरमैन राजेश कुमार गुप्ता के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें