फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पहले दिन हुई 237 क्विंटल धान की खरीद

Sun, 02 Nov 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में शनिवार को धान क्रय केंद्रों का शुभारंभ किसानों के सम्मान के साथ हुआ। गल्ला मंडी स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के क्रय केंद्र पर पहले दिन किसान राम दयाल शुक्ला, कुंवर बहादुर पांडेय और रामधीरज का माला पहनाकर सम्मान हुआ। इन किसानों से कुल 155 क्विंटल धान की खरीद की गई। मिहींपुरवा क्रय केंद्र पर दो किसानों के 82 क्विंटल धान की तौल कराई गई।
विज्ञापन



जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रूपेश सिंह ने बताया कि इस सत्र में धान खरीद का लक्ष्य दो लाख पांच हजार मीट्रिक टन तय किया गया है। जिले में कुल 131 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें केवल बहराइच गल्ला मंडी में सात केंद्र बनाए गए हैं।

पहले ही दिन किसानों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली है और आने वाले दिनों में खरीद की रफ्तार और बढ़ने की उम्मीद है। प्रशासन ने किसानों को समय पर भुगतान और पारदर्शी खरीद प्रक्रिया का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें