फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सऊदी भेजने के नाम पर 1.70 लाख ठगे

Sun, 02 Nov 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड। सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर नकली वीजा-पासपोर्ट और टिकट दिखाकर 1.70 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पुलिस ने लखनऊ निवासी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला सराय निवासी पीड़ित इरफान ने बताया कि उनके रिश्तेदार मो. शफीक के माध्यम से लखनऊ के आयाज खान व उनकी पत्नी रूबीना से बात हुई थी। आयाज और रूबीना ने उनके पुत्र मो. अमन व मो. शफीक के लिए वीजा, पासपोर्ट और टिकट बनवाने का आश्वासन दिया था। इसके लिए शुल्क लगभग दो लाख रुपये बताया गया। कई बार में पति-पत्नी ने 1.70 लाख रुपये वसूले, लेकिन भेजे गए वीजा-पासपोर्ट और टिकट नकली निकले।

पैसा वापस मांगने पर आरोपियों ने एक सप्ताह का समय मांगा था, लेकिन बाद वे पैसे लौटाने में टाल-मटोल करने लगे। पीड़ित इरफान ने बताया कि बीते माह जरवल कस्बे के आसिफ होटल में वह दंपती से मिले और उनसे पैसे की मांग की। दंपती ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही यह भी कहा कि पैसा वापस नहीं करेंगे।
विज्ञापन



इस पर पीड़ितों ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय पर प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय ने सुनवाई करते हुए जरवलरोड पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर लखनऊ के आयाज खान व उनकी पत्नी रूबीना के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी देने और अपशब्दों के प्रयोग के मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


आरोपियों के बैंक व मोबाइल रिकॉर्ड, वीजा-डाक्यूमेंट्स की सत्यता तथा आरोपियों के ठिकानों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें