बहराइच। सर्किल रेट बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए सूची जारी कर दी गई है। आम लोग इस सूची पर 23 जनवरी तक अपनी राय दे सकते हैं।
एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि अनंतिम पुनरीक्षित कलेक्टर दर सूची तैयार कर ली गई है। जिसे जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार व उपनिबंधन कार्यालयों जनसामान्य के लिए उपलब्ध करा दी गई है। सूची में प्रस्तावित दरों के संबंध में किसी को कोई आपत्ति या सुझाव देना है, तो वह 23 जनवरी शाम पांच बजे तक एडीएम व संबंधित उपनिंबधक कार्यालय पर अपना सुझाव प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारण तिथि के बाद आपत्ति व सुझाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
25 जनवरी को शाम चार बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में डीएम की अध्यक्षता में आपत्तियों के निस्तारण के लिए सुनवाई की जाएगी। इसमें आपत्तिकर्ता को भी सुनवाई का अवसर प्रदान किया जाएगा।
.........
संवाद