फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा में समाए 22 मकान

Wed, 17 Aug 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाघरा की लहरों का कहर थम नहीं रहा है। मंगलवार रात से अब तक नदी ने कटान करते हुए कहारनपुरवा व बांसगढ़ी चुरईपुरवा गांव को भी निशाने पर ले लिया है। पूर्व प्रधान समेत 22 ग्रामीणों के मकान नदी में समाहित हो गए हैं। कटान से कायमपुर में प्राथमिक विद्यालय का अस्तित्व भी खत्म होने के कगार पर है। महज एक दीवार बची है।
विज्ञापन


एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। महसी तहसील के कहारनपुरवा गांव में बुधवार को आठ मकान नदी में समाहित हो गए। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे अपनी गृहस्थी बचायी। बांसगढ़ी चुरपई पुरवा गांव भी नदी के निशाने पर आ गया है।

गांव के पूर्व प्रधान आल्हा उर्फ तेजनरायन का मकान भी नदी में समाहित हो गया है। इसके अलावा पुत्तनलाल, बुधिसागर, बांकेलाल, जगदंबा प्रसाद, श्याम नरायन, गोवर्द्धन, लालू, रामसागर, रमेश, सुशील, बांकेलाल, छोटे समेत 14 मकान कटान की भेंट चढ़े हैं। मकान के साथ खेती योग्य जमीन भी नदी की लहरों में समाहित हो रही है।
विज्ञापन


रात से अब तक 90 बीघा खेत को नदी लील चुकी है। कैसरगंज और जरवल क्षेत्र में भी खेती योग्य जमीन में नदी कटान कर रही है। राहत व बचाव के कोई उपाय नहीं दिख रहे हैं। समाजसेवी राजेश त्रिपाठी का कहना है कि क्षेत्र के लोगों की मदद से कटान पीड़ितों के लिए भोजन आदि का इंतजाम करवाया जा रहा है। प्रशासनिक मदद पूरी तरह नाकाफी साबित हो रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें