फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से टकराकर बस पलटी, 55 घायल

Wed, 17 Aug 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ से सवारियों को लेकर बहराइच के लिए रवाना हुई रोडवेज बस कैसरगंज में फिरोजपुर गांव के पास कार से टकराकर खड्ड में पलट गई। 55 यात्री घायल हुए हैं। इनमें श्रावस्ती का पीडब्ल्यूडी इंजीनियर भी शामिल है। 22 यात्रियों की हालत गंभीर है। सभी को सीएचसी कैसरगंज से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ के कैसरबाग डिपो से यात्रियों को लेकर रोडवेज बस बुधवार देर शाम बहराइच के लिए रवाना हुई। बस जब कैसरगंज थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के निकट पहुंची, तभी बहराइच से लखनऊ जा रही एक कार सामने आ गई। कार को बचाने में बस चालक ने कट मारा। लेकिन इसी दौरान बस कार से टकराकर 12 फीट गहरे खड्ड में जा पलटी। चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़े।

कैसरगंज और फखरपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही फिरोजपुर व आसपास के गांव के ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को जैसे-तैसे बाहर निकाला। थानाध्यक्ष कैसरगंज आरपी यादव ने सभी घायलों को तत्काल सीएचसी कैसरगंज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान घायलों की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


घायलों में श्रावस्ती के लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर कलाशंकर (45), यार मोहम्मद (35), सुनैना (30), त्रिवेणी प्रसाद (26), धर्मेंद्र सोनी (38), हबीबउल्ला (17), चंदन (21), शिवप्रसाद (42), हरिनरायन (25), रविकांत (29), कृष्ना (50), श्याम बिहारी (38), राघवेंद्र (26), केवलपति (40), स्वामी दयाल (38), जयशंकर (28), आशीष (32), मोहम्मद उमर (24), अंगनू यादव (26), जगदीश (21), अशोक कुमार (42), सुनीता (29), सरोज (28), लक्ष्मी (39), रामकुमार (36) समेत 55 लोग शामिल हैं।
 
परिवहन निगम बहराइच के क्षेत्रीय प्रबंधक अवधेश पाल ने बताया कि सामने से अचानक आ रही कार को बचाने में हादसा हुआ है। विभागीय टीम मौके पर पहुंची है। दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। घायलों को मुआवजे देने के लिए कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें