फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के लिए 217 लोगों ने परचे भरे

Tue, 29 Sep 2015 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत चुनाव का प्रथम चरण का नामांकन मंगलवार को संपन्न हुआ। इस चुनाव प्रक्रिया के पहले चरण में इकौना व गिलौला विकास क्षेत्र के लिए जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दूसरे दिन कुल 974 लोगों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। नामांकन पत्रों की जांच 30 सितंबर व 01 अक्तूबर को किया जाएगा।
विज्ञापन

 
जिले में सोमवार से शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया के दूसरे दिन जिला पंचायत के लिए कुल 160 लोगों द्वारा दाखिल किया गया। इन दो दिनों में कुल 217 लोगों ने अपना नामांकन कराया। वहीं इकौना के 108 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दूसरे दिन 441 लोगों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। जिनकी संख्या अब 658 पहुंच गई है।

वहीं गिलौला के 102 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दूसरे दिन कुल 373 लोगों ने अपना नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग आफीसर के समक्ष प्रस्तुत किया। जिनकी संख्या अब 588 पहुंच गई है। नामांकन पत्रों की जांच बुधवार व गुरुवार को की जएगी जबकि नाम वापसी के लिए तीन अक्तूबर का समय निर्धारित है।
विज्ञापन


इसी दिन प्रतीक चिह्नों का आवंटन भी किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट सहित दोनों ही ब्लॉक कार्यालयों पर काफी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।

बिना अनुमति छोड़ा मुख्यालय तो कार्रवाई
चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को जिलाधिकारी आर. विक्रम सिंह द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों के जिले से बाहर जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। साथ ही विशेष परिस्थिति में मुख्यालय से बाहर जाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को अनुमति लेकर ही मुख्यालय छोड़ने का सख्त निर्देश दिया है। ऐसा न करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही अक्षम्य होगी।

जनसुविधा केंद्रों पर लगी भीड़
चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों में इस समय जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाने की होड़ सी मची हुई है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में खुले जन सुविधा केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

उड़ी आचार संहिता की धज्जियां
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले में आदर्श चुनाव आचरण संहिता लागू हो चुकी है। इसके साथ ही बिना पूर्व अनुमति जुलूस व रैली निकालने, जनसभा करने आदि पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं इसके विपरीत मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन कराने आने वाले कई प्रत्याशियों द्वारा जुलूस निकाला गया। जिसमें मोटर साइकिल के साथ ही चौपहिया वाहन भी शामिल रहे। कलेक्ट्रेट गेट के सामने से गुजरे इस जुलूस को देख कर भी जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी मौन रहे।  
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें