फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत उपचुनाव के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। आठ अगस्त को उपचुनाव के लिए नामांकन किया जा सकेगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी माला श्रीवास्तव ने जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत के ग्राम पंचायत सदस्य के 89, ग्राम प्रधान के 9 और क्षेत्र पंचायत के पांच रिक्त पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


इसमें कोर्ट में लंबित मामलों में चुनाव नहीं कराया जाएगा। आठ अगस्त को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक नामांकन जमा किए जा सकेंगे।

नामांकन पत्रों की जांच 9 और नाम वापसी 10 अगस्त को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक की जाएगी। इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य किया जाएगा।

जबकि 17 अगस्त को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान और 20 अगस्त को सुबह आठ बजे से मतगणना का काम होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा एक अगस्त को जारी अधिसूचना के अधीन निर्वाचन अधिकारी द्वारा अपने स्तर से तीन अगस्त को सार्वजनिक सूचना जारी की जाएगी।

निर्वाचन अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी द्वारा चुनाव कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाएगा। चुनाव वाली ग्राम पंचायतों में मुनादी द्वारा सर्वसाधरण को इसकी सूचना दी जाएगी। चुनाव में नामांकन से लेकर मतगणना तक सभी काम क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें